नवाबगंज: शिवसेना यूबीटी कार्यकर्ताओं ने मनाया आदित्य ठाकरे का 36वां जन्मदिवस
बाराबंकी के सोमैया नगर, देवा रोड स्थित जिला मुख्यालय पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के कार्यकर्ताओं ने युवासेना के राष्ट्रीय प्रमुख एवं महाराष्ट्र के विधायक आदित्य ठाकरे का 36वां जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।