ग्यारसपुर: डीएलसीसी बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
कलेक्टर अंशुल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलसीसी) की बैठक में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को समय पर ऋण एवं वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए।