कोटकासिम: अस्पताल से लौटते समय देवर-भाभी को कार ने मारी टक्कर, दोनों को गंभीर हालत में जयपुर किया गया रैफर
किशनगढ़ बास थाना क्षेत्र के जाटका गांव के समीप शनिवार शाम करीब 6:00 बजे सड़क हादसा हो गया जिसमें कार सवार चालक ने तेज रफ्तार से बाइक सवार देवर भाभी को टक्कर मार दी।टक्कर लगने से महिला मोनिका और उसका देवर मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों ही किशनगढ़ बास अस्पताल में दिखाकर कोटकासिम के गांव चंचीयावास घीकाका आ रहे थे। दोनों को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया