कासगंज: सोरों नगर पालिका में निर्वाचित सभासदों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर धरना प्रदर्शन शुरू किया
नगर पालिका सोरों में सभासदों ने नगरपालिका सभागार में धरना-प्रदर्शन, क्रमिक अनशन एवं भूख हड़ताल शुरू कर दी। सभासदों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। सभासद संघ अध्यक्ष विष्णुकान्त तिवारी ने आरोप लगाया कि नगर पालिका में लंबे समय से वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार व्याप्त है।