आगरा: सदर बाजार थाना क्षेत्र के मुस्तफा क्वाटर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार हुआ घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Agra, Agra | Jun 14, 2024 आगरा के थाना सदर बाजार अंतर्गत मुस्तफा क्वार्टर रोड पर गुरुवार रात को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं घटना को अंजाम देखकर फरार हुए अज्ञात वाहन चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।