कोंडागांव: आम फलबहार शासकीय उद्यान रोपणी अड़ेगा की नीलामी 07 मई को होगी आयोजित
4 मई को मिली जानकारी अनुसार शासकीय उद्यान रोपणी अड़ेगा विकासखण्ड केशकाल में आम फल बहार नीलामी 07 मई को सुबह 10 बजे आयोजित की जायेगी। कोई भी इच्छुक व्यक्ति फलबहार नीलामी में भाग ले सकते हैं। इस हेतु शासकीय बोली के पूर्व प्रत्येक बोलीकर्ता को अपने पहचान हेतु आधार कार्ड व मतदाता परिचय पत्र के साथ 1500 रूपये अमानत राशि के रूप में जमा करना होगा।