रजौली: 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आया बिजली मिस्त्री, गंभीर हालत में पावापुरी किया गया रेफर
रजौली में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। साउथ बिहार पावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के तहत निजी ठेकेदार के अधीन कार्यरत बिजली मिस्त्री मनोज यादव 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। घायल मनोज यादव जामताड़ा के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, वह रजौली प्रखंड कार्यालय के पास बिजली के पोल पर कार्य कर रहे थे।