दमयंती नगर: मारुताल में सीमेंट भरकर ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलटने से तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती
दमोह मारुताल में मंगलवार शाम लगभग 5 बजे सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्राली नाली के बीच अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें सुरेंद्र राजपूत, संतोष पटेल सहित एक अन्य शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।