हमीरपुर: पचखुरा खुर्द में भवन के अभाव में सिर पर कफन बांधकर जर्जर पंचायत भवन में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल
पचखुरा खुर्द का उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन नहीं होने के कारण जर्जर हो चुके पंचायत भवन में संचालित हो रहा है। इससे शिक्षकों के साथ छात्र छात्राएं भयभीत रहते हैं। भवन के अभाव में इस वर्ष ने दाखिले नहीं किए गए हैं। जिससे गांव में कक्षा पांच उत्तीर्ण बच्चों को पड़ोसी गांवों में जाकर दाखिला लेना पड़ा है। वहीं कुछ बच्चे गरीबी के चलते पढ़ाई छोड़ने को विवश हो गए हैं