शिवपुरी: सिरसौद थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, दर्दनाक मौत, पुलिस ने किया सीपीआर का प्रयास
सिरसौद थाना क्षेत्र के झिरी–भौराना मार्ग पर मंगलवार को सुबह 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक अज्ञात भारी वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन उसे कुछ दूरी तक घसीटता चला गया। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई, युवक घर से बैराड़ जाने की कहकर निकला था, पुलिस ने शव का पीएम कराया है