मांट: गांव हरनौल के समीप हार्ट अटैक से बृज चौरासी कोस परिक्रमा कर रहे युवक की हुई मौत
Mat, Mathura | May 25, 2026 बृज चौरासी कोस परिक्रमा में गाँव हरनोल के समीप उस वक़्त हड़कम्प मच गया ज़ब एक परिक्रमा कर रहा युवक अचानक गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा, और कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई। नोहझील के गाँव मिठ्ठौली निवासी राजकुमार (46)ने गाँव के ही दो तीन लोगों के साथ रविवार को अपने गाँव से ही परिक्रमा शुरु की थी, सोमवार सुबह यह सभी लोग हरनौल पहुंचे,