गोरखपुर: पेट्रोल लेने गए युवक से पंप कर्मियों ने की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, चेन और रुपये लूटने का आरोप, FIR दर्ज
शाहपुर इलाके के फातिमा बाईपास स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने गए शख्स के साथ पंप कर्मियों और उसके सहयोगियों ने मारपीट किया हैं।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।शाहपुर इलाके के गीता वाटिका निवासी राहुल जेम्स अपनी वाहन में पेट्रोल भरवाने गए थे।आरोप है कि पेट्रोल पंप पर काफी भीड़ थी,उसी दौरान कुछ लोग अपनी वाहन आगे पीछे कर रहे थे।