कालपी: कदौरा में महंत भगवान विशाल इंटर कॉलेज की भूमि पर अवैध खनन का आरोप, प्रधानाचार्य ने डीएम से की शिकायत
Kalpi, Jalaun | May 26, 2026 कदौरा थाना क्षेत्र में महंत भगवान विशाल इंटर कॉलेज की भूमि पर अवैध खनन का मामला सामने आया है, विद्यालय प्रशासन ने आरोप लगाया है कि खनन माफियाओं ने स्कूल की जमीन से बड़ी मशीनों के जरिए सैकड़ों ट्रक बालू निकालकर बेच दी, जिससे विद्यालय को भारी नुकसान हुआ, प्रधानाचार्य विकास कुमार ने मंगलवार सुबह 11 बजे जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।