मानिकपुर: चित्रकूट में जूनियर बॉक्सिंग का महासंग्राम, प्रदेश की 18 मंडलीय टीमें दिखाएंगी दम
चित्रकूट स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10 से 13 जुलाई तक प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। शनिवार दोपहर 3 बजे क्रीड़ा अधिकारी अरविंद कुमार सोनकर ने बताया कि लखनऊ, मेरठ, बरेली, मुजफ्फरनगर सहित प्रदेश की 18 मंडलीय टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं।