नाथनगर: ललमटिया पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की, एक शराब तस्कर गिरफ्तार, दो की तलाश जारी
ललमटिया थाना क्षेत्र के जैन मंदिर रोड स्थित श्याम कुमार जैन के मकान से रविवार को पुलिस ने 582 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। बता दे की पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की श्याम अवैध शराब का धंधा करता है। जिसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर श्याम कुमार के घर तलाशी ली।