नाथनगर प्रखंड के रत्तीपुर बैरिया पंचायत अंतर्गत बैरिया गांव वार्ड संख्या 7 में गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि भीषण आग लग गई। यह घटना रात करीब 12 बजे हुई, जब ग्रामीण गहरी नींद में सोए हुए थे।गृहस्वामी जनार्दन मंडल के घर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।