नाथनगर: मधुसुदनपुर थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
मधुसुदनपुर थाना परिसर में आगामी त्योहार मोहर्रम को लेकर रविवार को करीब चार बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मधुसुदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली ने की। इस दौरान पूजा समिति और शांति समिति के सदस्य सहित दोनो समुदाय के लोग मौजूद थे। वही मधुसुदनपुर थानाध्यक्ष ने लोगों से अपील किया की आगामी त्योहार शांति प्रिय से मनाए।