रफीगंज: अवैध हथियार पर पुलिस की सख्ती: पौथू मोड़ एवं रामपुर परसिया से पिस्टल के साथ 2 गिरफ्तार, इलाके में फैलाई जा रही थी दहशत
औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड अंतर्गत पौथु थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने और उससे लोगों में दहशत फैलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल और एक मैगजीन बरामद किया है। प्रभारी थानाध्यक्ष सह सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस को शनिवार को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम रामपुर परसिया निवासी लालब