चायल: मनौरी पावर हाउस के पास भैंस को बचाने में ई-रिक्शा चालक ने अचानक रोकी गाड़ी, पीछे से बाइक भिड़ी, युवक गंभीर घायल
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी पावर हाउस के पास मंगलवार शाम भैंस को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा चालक ने अचानक गाड़ी रोक दी। पीछे से आ रही बाइक ई-रिक्शा में भिड़ गई। हादसे में सराय अकिल निवासी कल्लू पुत्र मेदी लाल पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका बायां पैर टूट गया। स्थानीय लोगों ने घायल को चायल सीएचसी में भर्ती कराया।