सरदारशहर: सरदारशहर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, होटल में जुआ खेलते 32 लोगों को किया गिरफ्तार
सरदारशहर पुलिस ने हनुमानगढ़ रोड स्थित होटल में बड़ी कार्रवाई की। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस ने होटल पर दबिश दी। मौके से झंडी मंडी खेलते 15 और ताशपत्ती पर जुआ खेलते 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को दबोचा।