कायमगंज: गांव उस्मान नगर के पास बाइक सवार दो भाइयों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, अस्पताल में कराया गया भर्ती
थाना कम्पिल के गांव सुजातपुर निवासी किशन यादव और उनके छोटे भाई आनंद यादव कायमगंज नवीन मंडी में अपने काम निपटाकर बाइक से घर वापस आ रहे थे। तभी गांव उस्मान नगर के पास चलती बाइक पर मधुमक्खियां ने हमला कर दिया।जिसमें दोनों भाई बाइक छोड़कर जान बचाने के लिए भागे मधुमक्खियां के हमले से दोनों भाई घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।