प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के कंपनी गार्डन से 'संडे ऑन साइकिल' रैली का आयोजन, जिला जज ने दिखाई हरी झंडी
विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में रविवार सुबह 10 बजे कम्पनी गार्डन से 'फिट इंडिया मूवमेंट' के तहत जिला बार एसोसिएशन ने भव्य साइकिल रैली निकाली। 'ऊर्जा व पर्यावरण संरक्षण' थीम पर आधारित इस रैली का नेतृत्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कमल और एसीजेएम विराट मणि त्रिपाठी ने किया। रैली में महामंत्री रवीन्द्र सिंह 'मंटू' समेत बार एसोसिएशन के कई अधिवक्ता शामिल हुए,