जलालाबाद: शव घर से कुछ दूरी पर एक बाग में लटके मिले, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शाहजहांपुर। जिले के थाना परौर क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव घर से कुछ दूरी पर एक बाग में लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुबेरपुर गांव निवासी सोमेंद्र यादव (19) और नन्ही यादव (19) पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध में थे।