उज्जैन शहर: डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट ने होमगार्ड कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों एवं रिकॉर्ड की जांच की
डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट ने होमगार्ड कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों एवं रिकॉर्ड की जांच की। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने वर्षाकाल में विशेष सतर्कता बरतने, मोबाइल फोन हमेशा चालू रखने तथा किसी भी आपदा या आकस्मिक स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा