देेेवरिया: देवरिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो लूट की घटनाओं का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार
Deoria, Deoria | Jun 17, 2025 पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध अपराधियों के खिलाफ अभियान के अंतर्गत सुरौली थाना पुलिस ने लूट के दो मामलों का सफल अनावरण किया है। जिसकी जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार ने मंगलवार शाम 5:00 बजे दी जिसमें गिरफ्तार अभियुक्तों गंगेश यादव व आकाश यादव के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक मोटरसाइकिल, जिंदा कारतूस व लूट की नकदी बरामद।