बिजनौर: बिजनौर सदर तहसील में भारतीय किसान यूनियन के किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन
Bijnor, Bijnor | May 8, 2026 बिजनौर में शुक्रवार को सुबह करीब 11:00 बजे सदर तहसील प्रांगण में भारतीय किसान यूनियन प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह धनखड़ के नेतृत्व में किसानों ने विभिन्न समस्याओं पर धरना प्रदर्शन किया है। स्मार्ट मीटर जमीन खरीद फरोख्त में राजस्व विभाग के द्वारा की जा रही अवैध वसूली के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया है।