अंबाह: अंबाह में सुरक्षा घेरा सख्त: बैंक और एटीएम पर पुलिस की पैनी नजर
Ambah, Morena | Apr 21, 2026 अंबाह में पुलिस ने विशेष बैंक चेकिंग अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। एसडीओपी रवि भदौरिया के निर्देश और टीआई वीरेश कुशवाहा के मार्गदर्शन में टीम ने बैंकों, एटीएम और सर्राफा बाजार का निरीक्षण किया। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई ।सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई। TI ने कहा कि ऐसे अभियान अपराधों पर नियंत्रण और जनता की सुरक्षा के लिए जरूरी है