बिल्सी: उलैया गांव में देवी मंदिर की मूर्ति खंडित करने का आरोप, बिल्सी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
Bilsi, Budaun | Jul 6, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के उलैया गांव स्थित देवी मंदिर में अराजक तत्वों ने एक मूर्ति को खंडित कर दिया। इस घटना से गांव में तनाव फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आज सोमवार दोपहर 2:00 बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।