अशोकनगर। शहर की बोहरे कॉलोनी में रहने वाली एक महिला के साथ गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता रानी पत्नी रमेश अहिरवार (42) ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है शिकायत के अनुसार गुरुवार रात करीब 8:30 बजे आरोपी नीरज अहिरवार महिला के घर के बाहर पहुंचा और मां-बहन की अशोभनीय गालियां देने लगा।