शाहगंज: शेखअसरफपुर गांव में मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा करने वाले युवक को किया गिरफ्तार
खुटहन थाना क्षेत्र के शेखअसरफपुर गांव में मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा करने और आत्महत्या की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी कर्मचारियों को धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।