महोबा: घटेरा गांव निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Apr 10, 2026 महोबा जनपद के महोबकंठ थाना क्षेत्र के घटेरा गांव निवासी 32 वर्षीय परमेश्वरी दयाल पुत्र मातादीन को परिवार के लोग अचेत अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने व्यक्ति का चिकित्सीय परीक्षण करते ही उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल प्रशासन ने व्यक्ति कि संदिग्ध मौत होने पर शव को मुर्दाघर में रखवा कर पुलिस को सूचना भेज दी है।