होली को देखते हुए पंडारक में पंडारक थानाध्यक्ष नवनीत राय एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस अवसर पर कई पुलिस पदाधिकारी व पुलिस के जवान मौजूद रहे। मंगलवार की संध्या लगभग 7:00 बजे थाना अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य होली को शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।