महागामा: भांजपुर गांव में वर्षा की कामना को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा नवाज -ए- इस्तिसका की गई अदा।
महागामा प्रखंड के भांजपुर गांव में वर्षा की कामना को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा विशेष नवाज अदा की गई भीषण गर्मी पढ़ने और लंबे समय से प्राप्त वर्षा नहीं होने के कारण क्षेत्र में धान की रोपनी प्रभावित हो रही है। सुखार से बचने के लिए भांजपुर एवं आसपास के गांवों के सैकड़ो की संख्या में लोग एकत्रित होकर नवाज अदा की।