बांधवगढ़: उमरिया कलेक्टर धरणेन्द्र जैन को भावभीनी विदाई, अब भोपाल में संभालेंगे नई जिम्मेदारी
उमरिया में आज प्रेस क्लब के बैनर तले एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन को ससम्मान विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरुण त्रिपाठी सहित जिले के सभी वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने कलेक्टर जैन के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की