मेजरगंज: गोबर के ढेर से टकराई बाइक, 20 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा गंभीर
मेजरगंज पचहरवा गांव में गोबर के ढेर से टकराकर बाइक अनियंत्रित होने से हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक आकाश कुमार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी धीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक से जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने घायलों को रेफरल अस्पताल मेजरगंज पहुंचाया।