मंझनपुर: स्कूल चलो अभियान 2026-27 का भव्य आगाज़, CDO ने मंझनपुर में दिखाई हरी झंडी, हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने का संकल्प
मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित स्कूल चलो अभियान 2026-27 के अंतर्गत जन-जागरूकता रैली को बुधवार को लगभग 12 बजे मंझनपुर कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर भव्य शुभारंभ किया। रैली में शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए अधिकारियों, शिक्षकों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।