नोआमुंडी: नोवामुंडी में हाईवा में लगी आग, पुलिस और टाटा स्टील की टीम ने बचाई बड़ी घटना
*नोवामुंडी में हाईवा में लगी आग, पुलिस और टाटा स्टील की टीम ने बचाई बड़ी घटना* नोवामुंडी थाना क्षेत्र के कुटिनता-डांगूवापोषी मुख्य मार्ग पर सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक हाईवा वाहन में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि हाईवा का केबिन और आगे के दोनों टायर जल उठे। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई।