कोंच: काबर गांव: शराब कारोबार मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार
Konch, Gaya | May 8, 2026 आंती थाना पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 54/26 के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शुक्रवार दोपहर दो बजे जेल भेजा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के कावर गांव निवासी रंजीत चौधरी के रूप में हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष मीरा कुमारी ने बताया कि आरोपी लंबे समय से अवैध शराब कारोबार में था।