गुना नगर: बड़े हादसे का इंतजार, जर्जर हुई आरटीओ कार्यालय की बिल्डिंग, दीवारों में आई दरारें, कभी भी हो सकती है धराशाई
गुना जिला परिवहन विभाग कार्यालय की शासकीय बिल्डिंग बड़े हादसे को न्योता देती नजर आ रही है। 22 मई को कार्यालय में पहुंचे लोगों ने कहा, देखरेख के अभाव में आरटीओ भवन बेहद जर्जर खस्ताहाल हो गया। कर्मचारी और आवेदकों को खतरा बना रहता है। दो मंजिल भवन में चौड़ी और गहरी दरार आ गई। पूरी दीवार मुख्य ढांचे से अलग होकर खतरनाक ढंग से दिखाई दे रही है, मरम्मत की मांग की।