चाईबासा : गुलकेड़ा पंचायत के पूर्व उप मुखिया संजय बोयपाई की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टा और मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। जिनको लेकर शुक्रवार को 3 बजे प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।