मुंगेर: जमालपुर की विसर्जन झांकियों में छाया जमुई छेड़खानी कांड, सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर दिखी चोट
Munger, Munger | Oct 23, 2026 जमालपुर की 10 काली और 10 दुर्गा समेत 20 प्रतिमाओं का शुक्रवार देर शाम सोझी घाट पर शांतिपूर्ण विसर्जन संपन्न हुआ। विसर्जन शोभायात्रा में जमुई छेड़खानी कांड, बाढ़, बेरोजगारी, पलायन, महंगाई और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर आधारित आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। टिपटॉप गली की बड़ी काली प्रतिमा की झांकी में महिलाओं के साथ कथित अभद्र व्यवहार को दर्शाकर