मेरठ: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, लिसाड़ी गेट में बंद मकान में की थी हरकत
Meerut, Meerut | Sep 1, 2026 मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके में दुकान पर सामान लेने गई 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर बंद मकान में ले जाकर दुष्कर्म करने और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में अदालत ने आरोपित को दोषी करार दिया है। अपर जिला जज पॉक्सो शिवानी सिंह की अदालत ने आरोपित फरदीन को 10 वर्ष के कारावास और 50 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई।