देवास। शहर के वैशाली एवेन्यू क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान में कथित संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर बड़ी संख्या में रहवासी एकत्र हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद एक युवक एवं युवती को पूछताछ के लिए थाने ले गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की आशंका थी। रहवासियों का कहना है कि मकान पर अलग-अलग लोगों का आना-जाना लगा रहता था, जिससे क्षेत्र में लगातार असंतोष का माहौल बना हुआ था।
सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी श्याम चंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रारंभिक पूछताछ में युवक और युवती ने स्वयं को लिव-इन रिलेशनशिप में रहना बताया है।
पुलिस दोनों को थाने लेकर आई है, जहां उनके दस्तावेजों और अन्य तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। फिलहाल मामले में कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन रहवासियों की शिकायतों के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews #dewasbreaking