उतरौला: उतरौला थाना क्षेत्र के बैंकों में पुलिस ने सुरक्षा के दृष्टिगत की आकस्मिक चेकिंग, साइबर क्राइम पर किया जागरूक
18 जनवरी शनिवार को दोपहर 1:00 बजे उतरौला क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में पुलिस द्वारा सुरक्षा की दृष्टिगत आकस्मिक चेकिंग किया गया। बैंक के अंदर एवं बाहर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की गई साथ ही लोगों को साइबर क्राइम के बारे में बताते हुए विभिन्न धोखाधड़ी के प्रति जागरूक किया। सुरक्षा ड्यूटी में लगे कर्मियों को भी ब्रीफ किया गया।