उतरौला: श्री दत्त गंज में सीएमओ ने 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान के लिए लोगों को जागरूक किया, पोषण पोटली वितरित की
17 जनवरी शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्री दत्त गंज में सीएमओ डॉक्टर मुकेश कुमार रस्तोगी ने लोगों को टीबी के बीमारी उसके लक्षण व पहचान के बारे में जागरूक किया कहा कि समय से इसकी पहचान कर इलाज करने पर यह पूर्णतया ठीक हो जाती है और इसका इलाज सरकारी अस्पताल में निशुल्क है।इस अवसर पर उन्होंने टीवी के मरीजों को पोषण पोटली का भी वितरण किया।