उनियारा: सोप में विधायक राजेंद्र गुर्जर ने देव दर्शन कर विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया
Uniara, Tonk | Jun 10, 2026 सोप कस्बे में विधायक राजेंद्र गुर्जर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। बुधवार को शाम 5 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार विधायक राजेंद्र गुर्जर ने सोप के मदनमोहन जी मंदिर में देव दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया।