गुमला: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दुष्कर्म पीड़िता और उसके बच्चे को अनाथ आश्रम पहुंचाया
Gumla, Gumla | May 25, 2026 गुमला में भटकते हुए भीख मांग कर अपने और अपने एक वर्षीय मासूम बच्चे का पालन पोषण करती एक युवती को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अरमई स्थित कृष्ण कुंज बाल सेवा आश्रम पहुंचाया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया युवती अनाथ है कुछ वर्ष पूर्व कम उम्र में ही वह भटकते हुए गुमला आ गई थी जहां कुछ साल तक एक होटल में काम की इसी बीच असामाजिक तत्वों ने दुष्कर्म किया।