गया टाउन सीडी ब्लॉक: केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार,एक डिवाइस भी बरामद
गयाजी शहर के कोतवाली थाने की पुलिस ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई में केन्द्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती में कदाचार मामले में शामिल 01 फर्जी अभियार्थी को किया गया गिरफ्तार। इसकी जानकारी आज दिनांक 18 जून गुरुवार की शाम 6 बजे कोतवाली थाने की पुलिस ने दी है।पकड़ा गया आरोपी नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र का प्रिंस कुमार,पिता अरविन्द प्रसाद बताया जा रहा है।