Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana

Sahara ke fanse Paise dilane Ke Naam per avaidh Vasuli

Vidisha Nagar, Vidisha | Mar 20, 2026

MORE NEWS

विदिशा में दूसरे दिन भी जारी रहा निशुल्क कैंसर जांच अभियान, हर मरीज के उपचार की बनेगी अलग कार्ययोजना- शिवराज सिंह चौहान
..
विदिशा मेडिकल कॉलेज में दूसरे दिन भी निशुल्क कैंसर जांच शिविर जारी रहा, दो दिवसीय इस शिविर में बड़ी संख्या में विदिशा संसदीय क्षेत्र सहित दूसरे जिलों के मरीजों की भी कैंसर जांच की गई। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, यह सेवा का महायज्ञ लगातार आगे बढ़ रहा है और जांच के दौरान बड़ी संख्या में कैंसर के संदिग्ध मामलों का सामने आना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि केवल जांच और परामर्श तक यह अभियान सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रत्येक मरीज के उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान टाटा मेमोरियल अस्पताल और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भी मौजूद रही।

नशा मुक्ति अभियान से जुड़कर सामाजिक बदलाव का बनें हिस्सा -

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि हम सब मिलकर नशे के खिलाफ ऐसी सामाजिक शक्ति खड़ी करेंगे, जो आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य दे सके। उन्होंने नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि इच्छुक लोग 8929629475 पर मिस्ड कॉल देकर या फिर www.shivrajsinghchouhan.co.in वेबसाइट पर जाकर 'Ask Shivraj' कैटेगरी में अपना पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से गांव-गांव में समितियों का गठन किया जाएगा और व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नशा मुक्त समाज ही स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध राष्ट्र की मजबूत नींव होता है, इसलिए इस अभियान को समाज के हर वर्ग का सहयोग मिलना आवश्यक है।

हर मरीज के उपचार की बनेगी अलग कार्ययोजना -

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, जांच के लिए आने वाले हर मरीज का पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है और उनके मोबाइल नंबर दर्ज कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, अब सभी मरीजों का वर्गीकरण कर यह तय किया जाएगा कि किसे कीमोथेरेपी, किसे रेडियोथेरेपी, किसे बायोप्सी और सर्जरी की आवश्यकता है। डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम मरीजों की स्थिति के अनुसार उपचार की रूपरेखा तय करेगी और संबंधित अस्पतालों को चिन्हित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र मरीजों का उपचार कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। हमारा लक्ष्य है कि कोई भी मरीज उपचार से वंचित न रहे और प्रत्येक बहन-भाई का इलाज पूरी जिम्मेदारी के साथ कराया जाए।

कैंसर के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा -

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जांच के दौरान यह साफ हुआ है कि, विशेष रूप से महिलाओं में कैंसर के प्रति जागरूकता का अभाव है। संकोच और जानकारी की कमी के कारण कई महिलाएं समय रहते अपनी समस्या नहीं बतातीं, जिससे बीमारी गंभीर रूप ले लेती है। उन्होंने कहा कि स्तन कैंसर और गर्भाशय कैंसर जैसी बीमारियों की शुरुआती अवस्था में पहचान संभव है, लेकिन जांच नहीं होने से उपचार में देरी हो जाती है। उन्होंने कहा कि, उपचार व्यवस्था के साथ-साथ व्यापक जनजागरूकता अभियान भी प्रारंभ किया जाएगा, ताकि लोग बिना किसी झिझक के समय पर जांच कराएं और बीमारी की शुरुआती अवस्था में ही उसका उपचार संभव हो सके।

14 वर्ष तक की बेटियों को HPV वैक्सीन जरूर लगवाएं -

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं और बेटियों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष अपील करते हुए कहा कि सर्वाइकल कैंसर आज देश की महिलाओं के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं में पाया जाने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है और हर वर्ष देश में इसके एक लाख 20 हजार से अधिक नए मामले सामने आते हैं, जबकि करीब 80 हजार महिलाओं की असमय मृत्यु हो जाती है। उन्होंने कहा कि यह कैंसर ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) संक्रमण के कारण होता है और चिकित्सा विज्ञान में यह ऐसा कैंसर है, जिसकी रोकथाम प्रभावी टीकाकरण से संभव है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, 14 वर्ष तक की बेटियों को एचपीवी वैक्सीन जरूर लगवाएं। यह केवल एक टीका नहीं, बल्कि बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और कैंसर मुक्त भविष्य का सुरक्षा कवच है। भारत सरकार, सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर यह टीका निशुल्क उपलब्ध करवा रही है और वैज्ञानिक शोधों के मुताबिक यह 93 से 100 प्रतिशत तक प्रभावी है। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि संकोच और जागरूकता की कमी को छोड़कर हर परिवार अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करे, क्योंकि स्वस्थ नारी ही सशक्त भारत की आधारशिला है।

नशा मुक्ति और कैंसर रोकथाम के लिए बनेगा व्यापक रोडमैप -

केंद्रीय मंत्री ने बहनों और बेटियों से आत्मीय अपील करते हुए कहा कि यदि स्तन में गांठ, असामान्य बदलाव या कोई अन्य स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई दें तो बिना संकोच चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर जांच से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज संभव है, जबकि लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने भाइयों और परिवार के अन्य सदस्यों से भी आग्रह किया कि वे महिलाओं को जांच कराने के लिए प्रेरित करें और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को छिपाने के बजाय खुलकर सामने आने का वातावरण बनाएं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कैंसर का इलाज आवश्यक है, लेकिन उससे भी अधिक जरूरी है कि कैंसर होने ही न पाए। इसके लिए तंबाकू, सुपारी, गुटखा, बीड़ी, पान मसाला और शराब जैसी आदतों के खिलाफ व्यापक नशा मुक्ति अभियान चलाने का रोडमैप तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक जागरूकता के माध्यम से लोगों को इन हानिकारक पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि भविष्य में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की रोकथाम हो सके। 

उपचार व्यवस्था के साथ प्रशिक्षण अभियान भी रहेगा जारी -

केंद्रीय कृषि मंत्री ने टाटा मेमोरियल अस्पताल से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों और पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मरीजों के उपचार की विस्तृत योजना तैयार की जा रही है और साथ ही स्थानीय चिकित्सकों के प्रशिक्षण का कार्य भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों से सीखने का यह अवसर स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेगा। उनका प्रयास है कि कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और बेहतर उपचार की समग्र व्यवस्था विकसित हो, जिससे पीड़ित मानवता की प्रभावी सेवा की जा सके।

मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार होंगी बेहतर -

विदिशा मेडिकल कॉलेज में रेडियोग्राफी और सोनोग्राफी जैसी सुविधाओं में लगने वाले समय को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज ने कोविड काल सहित चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में महत्वपूर्ण कार्य किया है और इसकी व्यवस्थाओं को चरणबद्ध तरीके से मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री को भी आवश्यक सुविधाओं के विस्तार से अवगत कराया गया है और भविष्य में यहां स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। वहीं केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि, सामाजिक चेतना से ही नशे पर रोक लगाई जा सकती है। तंबाकू और गुटखा के सेवन को लेकर उन्होंने कहा कि, सरकार पहले से कई प्रकार के गुटखा उत्पादों पर प्रतिबंध लगा चुकी है, लेकिन केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने कहा कि समाज को भी जागरूक होकर नशे के खिलाफ आगे आना होगा। सरकार अपनी भूमिका निभाएगी और समाज अपनी जिम्मेदारी निभाएगा, तभी इस समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा।

कैंसर जांच -

कार्यक्रम में बतलाया गया कि कैंसर जांच एवं परामर्श निःशुल्क दो दिवसीय शिविर में 2598 मरीजो की जांच पड़ताल की गई जिसमें से 586 मरीज कैंसर रोग से पीडित पाए गए जबकि 254 मरीजो में कैंसर रोग की संभावनाएं पाई गई है।

कैंसर शिविर जिले के लिए भागीरथी प्रयास साबित हुआ – कलेक्टर 
 कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने आज कैंसर परीक्षण एवं उपचार शिविर के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कैंसर जैसी घातक बीमारी के परीक्षण, समय पर पहचान और उपचार की दिशा में यह शिविर जिले के लिए एक भागीरथी प्रयास साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस शिविर के माध्यम से हजारों लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं प्राप्त हुईं तथा गंभीर रोगों की समय रहते पहचान संभव हो सकी।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि इस महत्वपूर्ण आयोजन की सफलता में मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल, भोपाल एम्स, अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय विदिशा तथा जिला चिकित्सालय के बीच उत्कृष्ट समन्वय रहा। इन संस्थाओं के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने समर्पित भाव से अपनी सेवाएं प्रदान कर शिविर को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के इस अभियान में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं का भी अतुलनीय योगदान रहा है। सभी ने मिलकर जनहित के इस कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं नागरिकों के प्रति साधुवाद व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सहभागिता और जनसहयोग से ही ऐसे जनकल्याणकारी प्रयास सफल होते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता एवं उपचार संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

शिविर में विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन, सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह राजपूत समेत अन्य जनप्रतिनिधि, मुंबई की टाटा  मेमोरियल कैंसर हास्पिटल  व भोपाल एम्स के चिकित्सकगण, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी , मेडिकल काॅलेज के डीन श्री मनीष  निगम  तथा मेडिकल व जिला चिकित्सालय के चिकित्सकगण व अन्य स्टाफ , स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP #vidisha

विदिशा में दूसरे दिन भी जारी रहा निशुल्क कैंसर जांच अभियान, हर मरीज के उपचार की बनेगी अलग कार्ययोजना- शिवराज सिंह चौहान .. विदिशा मेडिकल कॉलेज में दूसरे दिन भी निशुल्क कैंसर जांच शिविर जारी रहा, दो दिवसीय इस शिविर में बड़ी संख्या में विदिशा संसदीय क्षेत्र सहित दूसरे जिलों के मरीजों की भी कैंसर जांच की गई। इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, यह सेवा का महायज्ञ लगातार आगे बढ़ रहा है और जांच के दौरान बड़ी संख्या में कैंसर के संदिग्ध मामलों का सामने आना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि केवल जांच और परामर्श तक यह अभियान सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रत्येक मरीज के उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान टाटा मेमोरियल अस्पताल और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भी मौजूद रही। नशा मुक्ति अभियान से जुड़कर सामाजिक बदलाव का बनें हिस्सा - केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि हम सब मिलकर नशे के खिलाफ ऐसी सामाजिक शक्ति खड़ी करेंगे, जो आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य दे सके। उन्होंने नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि इच्छुक लोग 8929629475 पर मिस्ड कॉल देकर या फिर www.shivrajsinghchouhan.co.in वेबसाइट पर जाकर 'Ask Shivraj' कैटेगरी में अपना पंजीयन करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से गांव-गांव में समितियों का गठन किया जाएगा और व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नशा मुक्त समाज ही स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध राष्ट्र की मजबूत नींव होता है, इसलिए इस अभियान को समाज के हर वर्ग का सहयोग मिलना आवश्यक है। हर मरीज के उपचार की बनेगी अलग कार्ययोजना - केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, जांच के लिए आने वाले हर मरीज का पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है और उनके मोबाइल नंबर दर्ज कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, अब सभी मरीजों का वर्गीकरण कर यह तय किया जाएगा कि किसे कीमोथेरेपी, किसे रेडियोथेरेपी, किसे बायोप्सी और सर्जरी की आवश्यकता है। डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम मरीजों की स्थिति के अनुसार उपचार की रूपरेखा तय करेगी और संबंधित अस्पतालों को चिन्हित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र मरीजों का उपचार कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी। हमारा लक्ष्य है कि कोई भी मरीज उपचार से वंचित न रहे और प्रत्येक बहन-भाई का इलाज पूरी जिम्मेदारी के साथ कराया जाए। कैंसर के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा - शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जांच के दौरान यह साफ हुआ है कि, विशेष रूप से महिलाओं में कैंसर के प्रति जागरूकता का अभाव है। संकोच और जानकारी की कमी के कारण कई महिलाएं समय रहते अपनी समस्या नहीं बतातीं, जिससे बीमारी गंभीर रूप ले लेती है। उन्होंने कहा कि स्तन कैंसर और गर्भाशय कैंसर जैसी बीमारियों की शुरुआती अवस्था में पहचान संभव है, लेकिन जांच नहीं होने से उपचार में देरी हो जाती है। उन्होंने कहा कि, उपचार व्यवस्था के साथ-साथ व्यापक जनजागरूकता अभियान भी प्रारंभ किया जाएगा, ताकि लोग बिना किसी झिझक के समय पर जांच कराएं और बीमारी की शुरुआती अवस्था में ही उसका उपचार संभव हो सके। 14 वर्ष तक की बेटियों को HPV वैक्सीन जरूर लगवाएं - केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं और बेटियों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष अपील करते हुए कहा कि सर्वाइकल कैंसर आज देश की महिलाओं के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं में पाया जाने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है और हर वर्ष देश में इसके एक लाख 20 हजार से अधिक नए मामले सामने आते हैं, जबकि करीब 80 हजार महिलाओं की असमय मृत्यु हो जाती है। उन्होंने कहा कि यह कैंसर ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) संक्रमण के कारण होता है और चिकित्सा विज्ञान में यह ऐसा कैंसर है, जिसकी रोकथाम प्रभावी टीकाकरण से संभव है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, 14 वर्ष तक की बेटियों को एचपीवी वैक्सीन जरूर लगवाएं। यह केवल एक टीका नहीं, बल्कि बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और कैंसर मुक्त भविष्य का सुरक्षा कवच है। भारत सरकार, सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर यह टीका निशुल्क उपलब्ध करवा रही है और वैज्ञानिक शोधों के मुताबिक यह 93 से 100 प्रतिशत तक प्रभावी है। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि संकोच और जागरूकता की कमी को छोड़कर हर परिवार अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करे, क्योंकि स्वस्थ नारी ही सशक्त भारत की आधारशिला है। नशा मुक्ति और कैंसर रोकथाम के लिए बनेगा व्यापक रोडमैप - केंद्रीय मंत्री ने बहनों और बेटियों से आत्मीय अपील करते हुए कहा कि यदि स्तन में गांठ, असामान्य बदलाव या कोई अन्य स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई दें तो बिना संकोच चिकित्सकीय जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर जांच से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज संभव है, जबकि लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने भाइयों और परिवार के अन्य सदस्यों से भी आग्रह किया कि वे महिलाओं को जांच कराने के लिए प्रेरित करें और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को छिपाने के बजाय खुलकर सामने आने का वातावरण बनाएं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कैंसर का इलाज आवश्यक है, लेकिन उससे भी अधिक जरूरी है कि कैंसर होने ही न पाए। इसके लिए तंबाकू, सुपारी, गुटखा, बीड़ी, पान मसाला और शराब जैसी आदतों के खिलाफ व्यापक नशा मुक्ति अभियान चलाने का रोडमैप तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक जागरूकता के माध्यम से लोगों को इन हानिकारक पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि भविष्य में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की रोकथाम हो सके। उपचार व्यवस्था के साथ प्रशिक्षण अभियान भी रहेगा जारी - केंद्रीय कृषि मंत्री ने टाटा मेमोरियल अस्पताल से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों और पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मरीजों के उपचार की विस्तृत योजना तैयार की जा रही है और साथ ही स्थानीय चिकित्सकों के प्रशिक्षण का कार्य भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों से सीखने का यह अवसर स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेगा। उनका प्रयास है कि कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और बेहतर उपचार की समग्र व्यवस्था विकसित हो, जिससे पीड़ित मानवता की प्रभावी सेवा की जा सके। मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार होंगी बेहतर - विदिशा मेडिकल कॉलेज में रेडियोग्राफी और सोनोग्राफी जैसी सुविधाओं में लगने वाले समय को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज ने कोविड काल सहित चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में महत्वपूर्ण कार्य किया है और इसकी व्यवस्थाओं को चरणबद्ध तरीके से मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री को भी आवश्यक सुविधाओं के विस्तार से अवगत कराया गया है और भविष्य में यहां स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। वहीं केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि, सामाजिक चेतना से ही नशे पर रोक लगाई जा सकती है। तंबाकू और गुटखा के सेवन को लेकर उन्होंने कहा कि, सरकार पहले से कई प्रकार के गुटखा उत्पादों पर प्रतिबंध लगा चुकी है, लेकिन केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने कहा कि समाज को भी जागरूक होकर नशे के खिलाफ आगे आना होगा। सरकार अपनी भूमिका निभाएगी और समाज अपनी जिम्मेदारी निभाएगा, तभी इस समस्या का स्थायी समाधान संभव होगा। कैंसर जांच - कार्यक्रम में बतलाया गया कि कैंसर जांच एवं परामर्श निःशुल्क दो दिवसीय शिविर में 2598 मरीजो की जांच पड़ताल की गई जिसमें से 586 मरीज कैंसर रोग से पीडित पाए गए जबकि 254 मरीजो में कैंसर रोग की संभावनाएं पाई गई है। कैंसर शिविर जिले के लिए भागीरथी प्रयास साबित हुआ – कलेक्टर कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने आज कैंसर परीक्षण एवं उपचार शिविर के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कैंसर जैसी घातक बीमारी के परीक्षण, समय पर पहचान और उपचार की दिशा में यह शिविर जिले के लिए एक भागीरथी प्रयास साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि इस शिविर के माध्यम से हजारों लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं प्राप्त हुईं तथा गंभीर रोगों की समय रहते पहचान संभव हो सकी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने बताया कि इस महत्वपूर्ण आयोजन की सफलता में मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल, भोपाल एम्स, अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय विदिशा तथा जिला चिकित्सालय के बीच उत्कृष्ट समन्वय रहा। इन संस्थाओं के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने समर्पित भाव से अपनी सेवाएं प्रदान कर शिविर को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के इस अभियान में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों तथा विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं का भी अतुलनीय योगदान रहा है। सभी ने मिलकर जनहित के इस कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं नागरिकों के प्रति साधुवाद व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सहभागिता और जनसहयोग से ही ऐसे जनकल्याणकारी प्रयास सफल होते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता एवं उपचार संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। शिविर में विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन, सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह राजपूत समेत अन्य जनप्रतिनिधि, मुंबई की टाटा मेमोरियल कैंसर हास्पिटल व भोपाल एम्स के चिकित्सकगण, पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी , मेडिकल काॅलेज के डीन श्री मनीष निगम तथा मेडिकल व जिला चिकित्सालय के चिकित्सकगण व अन्य स्टाफ , स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधि मौजूद रहे। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर कृषि विभाग का पौधारोपण अभियान संपन्न 
नीम और आम के पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 
..
अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा करैयाखेड़ा रोड स्थित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक पौधारोपण को प्रोत्साहित करना रहा।

इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नीम एवं आम के पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, हरित क्षेत्र बढ़ाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सतत जनभागीदारी और सामूहिक जिम्मेदारी का विषय है।

कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री के. एस. खपेड़िया, सहायक संचालक कृषि श्रीमती अविना सिंह परिहार, सहायक संचालक उद्यान श्री श्यामलाल सोलंकी, जिला सलाहकार कृषि डॉ. डी. के. तिवारी तथा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री विशाल यादव सहित विकासखंड के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने उपस्थित कर्मचारियों से अधिकाधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण के महत्व पर चर्चा करते हुए बताया गया कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को शुद्ध बनाते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण की दिशा में कृषि विभाग की सार्थक पहल के रूप में सराहा गया। 

Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP #vidisha

विश्व पर्यावरण दिवस पर कृषि विभाग का पौधारोपण अभियान संपन्न नीम और आम के पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश .. अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर कृषि विभाग द्वारा करैयाखेड़ा रोड स्थित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक पौधारोपण को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नीम एवं आम के पौधों का रोपण किया गया। पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, हरित क्षेत्र बढ़ाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया। उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि सतत जनभागीदारी और सामूहिक जिम्मेदारी का विषय है। कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री के. एस. खपेड़िया, सहायक संचालक कृषि श्रीमती अविना सिंह परिहार, सहायक संचालक उद्यान श्री श्यामलाल सोलंकी, जिला सलाहकार कृषि डॉ. डी. के. तिवारी तथा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री विशाल यादव सहित विकासखंड के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उपस्थित कर्मचारियों से अधिकाधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण के महत्व पर चर्चा करते हुए बताया गया कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को शुद्ध बनाते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण की दिशा में कृषि विभाग की सार्थक पहल के रूप में सराहा गया। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026

विदिशा मेडिकल कॉलेज में कैंसर उपचार की नई पहल, टाटा मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से होंगे विशेष प्रबंध: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल
..
कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान
..
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री एवं विदिशा सांसद श्री शिवराज सिंह चौहान की विशेष पहल पर अटल बिहारी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, विदिशा में तीन दिवसीय कैंसर परीक्षण एवं उपचार शिविर का आज शनिवार को शुभारंभ हुआ।
   
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। शिविर का उद्देश्य कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की समय रहते पहचान कर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है।
   
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से अनेक लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह शिविर केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा का महायज्ञ है, जिसमें विभिन्न संस्थाओं और विशेषज्ञों ने अपनी महत्वपूर्ण आहुति दी है। उन्होंने देश और विदेश में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ख्यातिप्राप्त टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि विदिशा मेडिकल कॉलेज में कैंसर यूनिट के संचालन के लिए उनके सहयोग से क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
   
श्री चौहान ने कहा कि अब कैंसर उपचार के लिए मरीजों को मुंबई जैसे दूरस्थ शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। विदिशा में ही जांच, परामर्श और उपचार की सुविधाएं विकसित होने से हजारों मरीजों और उनके परिजनों को समय, धन और मानसिक परेशानी से मुक्ति मिलेगी।
   
अपने संबोधन में उन्होंने कैंसर से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से नशामुक्त जीवनशैली अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थ कैंसर के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने किसानों से कृषि कार्यों में उर्वरकों एवं रसायनों का संतुलित और सीमित उपयोग करने का आग्रह करते हुए प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई।
   
मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज विदिशा स्थित अटल बिहारी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित कैंसर उपचार शिविर को संबोधित करते हुए कैंसर रोगियों के बेहतर उपचार और सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि विदिशा मेडिकल कॉलेज में कैंसर के इलाज हेतु देश की प्रतिष्ठित संस्था टाटा मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से आवश्यक व्यवस्थाएं और उपचार संबंधी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे।
   
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर एवं घातक बीमारी की समय रहते पहचान हो जाने पर उसका उपचार अधिक प्रभावी और सफल हो सकता है। उन्होंने कहा कि बीमारी को नजरअंदाज करने अथवा देर से पहचान होने पर मरीजों और उनके परिजनों को शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक रूप से अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए कैंसर के प्रति जागरूकता और प्रारंभिक जांच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा कैंसर की रोकथाम और उपचार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही कैंसर होने के कारणों, इसके लक्षणों, बचाव के उपायों और आवश्यक सावधानियों के संबंध में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
   
श्री शुक्ल ने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2003 से पूर्व स्थापित सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों में कैंसर की जांच और उपचार के लिए आवश्यक आधुनिक मशीनें एवं संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में विदिशा और सागर मेडिकल कॉलेजों में भी कैंसर परीक्षण एवं उपचार की उन्नत सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे मरीजों को बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी।
    
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। वर्तमान में मध्यप्रदेश में 52 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, जिनमें 15 निजी मेडिकल कॉलेज भी शामिल हैं। आने वाले समय में प्रदेश में चिकित्सकों की उपलब्धता मांग से अधिक होगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ एवं सुलभ बन सकेंगी। उन्होंने कैंसर उपचार शिविर को अत्यंत महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से मरीजों को सही परामर्श, समय पर जांच और उपचार की दिशा मिलती है। इससे मरीजों को विभिन्न स्थानों पर भटकने की समस्या से राहत मिलेगी तथा उन्हें एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय मार्गदर्शन उपलब्ध हो सकेगा।
   
विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेडिकल कॉलेज में कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर की पहल के लिए केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुनीत व सेवा का कार्य है और एक अद्भुत विजन है। इसके आगे उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं का हब बन गया है। विदिशा में मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय जेसी अद्भुत सुविधाएं मौजूद हैं। आज विदिशा में ही बच्चे पढ़ लिखकर डॉक्टर बन रहे हैं। भविष्य में कैंसर अस्पताल की इकाई भी विदिशा में प्रारंभ होगी जो विदिशा आसपास के अन्य जिलों के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होगी।
 
शिविर में टाटा मेमोरियल कैंसर हास्पिटल के डायरेक्टर डाॅ पंकज चतुर्वेदी,  भोपाल एम्स हास्पिटल के डायरेक्टर डाॅ माधवानंद ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने अपनी-अपनी संस्थाओं की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कैंसर के आधुनिक उपचार, समय पर जांच और जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। दोनों विशेषज्ञों ने विदिशा मेडिकल कॉलेज में कैंसर यूनिट की स्थापना एवं संचालन के लिए आवश्यक तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण और व्यवस्थागत सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
   
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, मेडिकल छात्र, स्वास्थ्यकर्मी एवं आमजन उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से कैंसर की प्रारंभिक जांच, परामर्श और उपचार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
   

कार्यक्रम में वक्ताओं ने यह संदेश दिया कि कैंसर के प्रति जागरूकता, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इस बीमारी से प्रभावी रूप से बचाव किया जा सकता है। तीन दिवसीय यह शिविर क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
   
कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री एवं विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल , कुरवाई विधायक श्री हरि सिंह सप्रे, सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह राजपूत, भोजपुर विधायक श्री सुरेंद्र पटवा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सकों, स्वास्थ्य अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में मरीजों तथा उनके परिजनों की उपस्थिति रही।

विदिशा मेडिकल कॉलेज परिसर में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश -
   केंद्रीय किसान कल्याण तथा कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल , पशुपालन एवं डेयरी विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री एवं विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने आज शनिवार को विदिशा के शासकीय अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर आम के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया। पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प भी है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं और जलवायु संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में विधायक गण सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ अधिकारी, चिकित्सक, विद्यार्थी एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

विदिशा में कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर में केंद्रीय मंत्री ने मरीजों से की मुलाकात -
    केंद्रीय किसान कल्याण तथा कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा मेडिकल कॉलेज में आयोजित कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर में पहुंचकर मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। शिविर में विदिशा सहित आसपास के कई जिलों से बड़ी संख्या में मरीज कैंसर स्क्रीनिंग और विशेषज्ञ परामर्श के लिए पहुंचे थे। मंत्री श्री चौहान ने मरीजों की समस्याएं सुनीं और उनके उपचार, जांच तथा अन्य आवश्यक सहयोग के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ समय पर जांच और उपचार बेहद महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा जरूरतमंद मरीजों तक उपचार सुविधाएं पहुंचाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। मरीजों और उनके परिजनों ने मंत्री के इस संवेदनशील प्रयास की सराहना की। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच, परामर्श और जागरूकता संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई हैं।

Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP #vidisha

विदिशा मेडिकल कॉलेज में कैंसर उपचार की नई पहल, टाटा मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से होंगे विशेष प्रबंध: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल .. कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान .. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री एवं विदिशा सांसद श्री शिवराज सिंह चौहान की विशेष पहल पर अटल बिहारी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, विदिशा में तीन दिवसीय कैंसर परीक्षण एवं उपचार शिविर का आज शनिवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। शिविर का उद्देश्य कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की समय रहते पहचान कर मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से अनेक लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह शिविर केवल एक स्वास्थ्य कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनसेवा का महायज्ञ है, जिसमें विभिन्न संस्थाओं और विशेषज्ञों ने अपनी महत्वपूर्ण आहुति दी है। उन्होंने देश और विदेश में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ख्यातिप्राप्त टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि विदिशा मेडिकल कॉलेज में कैंसर यूनिट के संचालन के लिए उनके सहयोग से क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। श्री चौहान ने कहा कि अब कैंसर उपचार के लिए मरीजों को मुंबई जैसे दूरस्थ शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। विदिशा में ही जांच, परामर्श और उपचार की सुविधाएं विकसित होने से हजारों मरीजों और उनके परिजनों को समय, धन और मानसिक परेशानी से मुक्ति मिलेगी। अपने संबोधन में उन्होंने कैंसर से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से नशामुक्त जीवनशैली अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि तंबाकू, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थ कैंसर के प्रमुख कारण हैं। उन्होंने किसानों से कृषि कार्यों में उर्वरकों एवं रसायनों का संतुलित और सीमित उपयोग करने का आग्रह करते हुए प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने आज विदिशा स्थित अटल बिहारी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित कैंसर उपचार शिविर को संबोधित करते हुए कैंसर रोगियों के बेहतर उपचार और सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि विदिशा मेडिकल कॉलेज में कैंसर के इलाज हेतु देश की प्रतिष्ठित संस्था टाटा मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से आवश्यक व्यवस्थाएं और उपचार संबंधी प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर एवं घातक बीमारी की समय रहते पहचान हो जाने पर उसका उपचार अधिक प्रभावी और सफल हो सकता है। उन्होंने कहा कि बीमारी को नजरअंदाज करने अथवा देर से पहचान होने पर मरीजों और उनके परिजनों को शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक रूप से अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए कैंसर के प्रति जागरूकता और प्रारंभिक जांच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा कैंसर की रोकथाम और उपचार के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही कैंसर होने के कारणों, इसके लक्षणों, बचाव के उपायों और आवश्यक सावधानियों के संबंध में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। श्री शुक्ल ने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2003 से पूर्व स्थापित सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों में कैंसर की जांच और उपचार के लिए आवश्यक आधुनिक मशीनें एवं संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में विदिशा और सागर मेडिकल कॉलेजों में भी कैंसर परीक्षण एवं उपचार की उन्नत सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे मरीजों को बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। वर्तमान में मध्यप्रदेश में 52 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, जिनमें 15 निजी मेडिकल कॉलेज भी शामिल हैं। आने वाले समय में प्रदेश में चिकित्सकों की उपलब्धता मांग से अधिक होगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ एवं सुलभ बन सकेंगी। उन्होंने कैंसर उपचार शिविर को अत्यंत महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से मरीजों को सही परामर्श, समय पर जांच और उपचार की दिशा मिलती है। इससे मरीजों को विभिन्न स्थानों पर भटकने की समस्या से राहत मिलेगी तथा उन्हें एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय मार्गदर्शन उपलब्ध हो सकेगा। विदिशा विधायक श्री मुकेश टंडन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेडिकल कॉलेज में कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर की पहल के लिए केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुनीत व सेवा का कार्य है और एक अद्भुत विजन है। इसके आगे उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं का हब बन गया है। विदिशा में मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय जेसी अद्भुत सुविधाएं मौजूद हैं। आज विदिशा में ही बच्चे पढ़ लिखकर डॉक्टर बन रहे हैं। भविष्य में कैंसर अस्पताल की इकाई भी विदिशा में प्रारंभ होगी जो विदिशा आसपास के अन्य जिलों के लिए बड़ी उपलब्धि साबित होगी। शिविर में टाटा मेमोरियल कैंसर हास्पिटल के डायरेक्टर डाॅ पंकज चतुर्वेदी, भोपाल एम्स हास्पिटल के डायरेक्टर डाॅ माधवानंद ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने अपनी-अपनी संस्थाओं की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कैंसर के आधुनिक उपचार, समय पर जांच और जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। दोनों विशेषज्ञों ने विदिशा मेडिकल कॉलेज में कैंसर यूनिट की स्थापना एवं संचालन के लिए आवश्यक तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण और व्यवस्थागत सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, मेडिकल छात्र, स्वास्थ्यकर्मी एवं आमजन उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से कैंसर की प्रारंभिक जांच, परामर्श और उपचार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने यह संदेश दिया कि कैंसर के प्रति जागरूकता, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इस बीमारी से प्रभावी रूप से बचाव किया जा सकता है। तीन दिवसीय यह शिविर क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री एवं विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल , कुरवाई विधायक श्री हरि सिंह सप्रे, सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह राजपूत, भोजपुर विधायक श्री सुरेंद्र पटवा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सकों, स्वास्थ्य अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में मरीजों तथा उनके परिजनों की उपस्थिति रही। विदिशा मेडिकल कॉलेज परिसर में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश - केंद्रीय किसान कल्याण तथा कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल , पशुपालन एवं डेयरी विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री एवं विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल ने आज शनिवार को विदिशा के शासकीय अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर आम के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया। पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने का संकल्प भी है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं और जलवायु संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में विधायक गण सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ अधिकारी, चिकित्सक, विद्यार्थी एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। विदिशा में कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर में केंद्रीय मंत्री ने मरीजों से की मुलाकात - केंद्रीय किसान कल्याण तथा कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा मेडिकल कॉलेज में आयोजित कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर में पहुंचकर मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। शिविर में विदिशा सहित आसपास के कई जिलों से बड़ी संख्या में मरीज कैंसर स्क्रीनिंग और विशेषज्ञ परामर्श के लिए पहुंचे थे। मंत्री श्री चौहान ने मरीजों की समस्याएं सुनीं और उनके उपचार, जांच तथा अन्य आवश्यक सहयोग के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ समय पर जांच और उपचार बेहद महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने तथा जरूरतमंद मरीजों तक उपचार सुविधाएं पहुंचाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। मरीजों और उनके परिजनों ने मंत्री के इस संवेदनशील प्रयास की सराहना की। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच, परामर्श और जागरूकता संबंधी जानकारी भी प्रदान की गई हैं। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

हवा और पानी के चलते एक पैर टूट गया बिजली के तार पर सांची रोड के पास

हवा और पानी के चलते एक पैर टूट गया बिजली के तार पर सांची रोड के पास

Vidisha Nagar, Vidisha | Jun 6, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय आईटीआई विदिशा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ
..
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (My Bharat) संस्था द्वारा शासकीय आईटीआई विदिशा में संगोष्ठी, पोस्टर प्रतियोगिता, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों एवं युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना था।
   
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री केएन शर्मा (भूतपूर्व प्राचार्य, डायट) रहे। पर्यावरण विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री नीतू दांगी (असिस्टेंट प्रोफेसर, शासकीय कन्या अग्रणी महाविद्यालय, विदिशा) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत संस्था की उपनिदेशक सुश्री आकांक्षा मैडम एवं शासकीय आईटीआई विदिशा की प्राचार्य सुश्री कविता रघुवंशी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
   
अपने उद्बोधन में सुश्री नीतू दांगी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए दैनिक जीवन में प्लास्टिक उत्पादों के उपयोग को कम करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि “3R” अर्थात् Reduce, Reuse and Recycle की अवधारणा को अपनाकर हम पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत हमारे घरों से ही की जा सकती है।
   
मुख्य अतिथि श्री केएन शर्मा ने सभी उपस्थितजनों को कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है।
   
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षणार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर आकर्षक एवं जागरूकता बढ़ाने वाले पोस्टर तैयार किए गए। मेरा युवा भारत संस्था द्वारा उत्कृष्ट पोस्टरों को पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
   
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा संस्थान परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ एवं हरित वातावरण का संदेश दिया गया।
  
कार्यक्रम के समापन अवसर पर शासकीय आईटीआई विदिशा की प्राचार्य सुश्री कविता रघुवंशी ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा प्रशिक्षणार्थियों से प्रकृति संरक्षण हेतु निरंतर सकारात्मक कदम उठाने का आह्वान किया।

Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP #vidisha #WorldEnvironmentDay

विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय आईटीआई विदिशा में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ .. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत (My Bharat) संस्था द्वारा शासकीय आईटीआई विदिशा में संगोष्ठी, पोस्टर प्रतियोगिता, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों एवं युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री केएन शर्मा (भूतपूर्व प्राचार्य, डायट) रहे। पर्यावरण विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री नीतू दांगी (असिस्टेंट प्रोफेसर, शासकीय कन्या अग्रणी महाविद्यालय, विदिशा) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत संस्था की उपनिदेशक सुश्री आकांक्षा मैडम एवं शासकीय आईटीआई विदिशा की प्राचार्य सुश्री कविता रघुवंशी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अपने उद्बोधन में सुश्री नीतू दांगी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए दैनिक जीवन में प्लास्टिक उत्पादों के उपयोग को कम करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि “3R” अर्थात् Reduce, Reuse and Recycle की अवधारणा को अपनाकर हम पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत हमारे घरों से ही की जा सकती है। मुख्य अतिथि श्री केएन शर्मा ने सभी उपस्थितजनों को कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षणार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर आकर्षक एवं जागरूकता बढ़ाने वाले पोस्टर तैयार किए गए। मेरा युवा भारत संस्था द्वारा उत्कृष्ट पोस्टरों को पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं प्रशिक्षणार्थियों द्वारा संस्थान परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ एवं हरित वातावरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर शासकीय आईटीआई विदिशा की प्राचार्य सुश्री कविता रघुवंशी ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा प्रशिक्षणार्थियों से प्रकृति संरक्षण हेतु निरंतर सकारात्मक कदम उठाने का आह्वान किया। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #vidisha #WorldEnvironmentDay

Vidisha, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

Sahara ke fanse Paise dilane Ke Naam per avaidh Vasuli - Vidisha Nagar News