हरदोई: फोर लाइन ट्रैक से हरदोई बाहर, बढ़ते रेल दबाव और औद्योगिक महत्व के बावजूद अनदेखी पर उठे सवाल
Hardoi, Hardoi | Apr 20, 2026 हरदोई जनपद के रेल यात्रियों की उम्मीदों को उस समय बड़ा झटका लगा, जब बरेली से लखनऊ के बीच प्रस्तावित फोर लाइन रेलवे ट्रैक के रूट को हरदोई की बजाय सीतापुर की ओर मोड़ दिया गया। लंबे समय से हरदोई के लोग इस बात की प्रतीक्षा कर रहे थे कि रेलवे ट्रैक के विस्तार के बाद न केवल ट्रेनों की गति बढ़ेगी, बल्कि यहां प्रमुख ट्रेनों का ठहराव भी सुनिश्चित किया जाएगा।